पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
06-Sep-2023 05:19 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के नौबतपुर इलाके में सड़क किनारे से लावारिस हालत में एक ट्रॉली बैग मिला है। ट्रॉली बैग में 20 साल के युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जैसे ही लोगों की नजर जब इस ट्रॉली बैग पर गयी तो उन्होंने जानीपुर थाने की पुलिस को इस बात की सूचना दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली बैग को खोला तो उसमें से एक युवक की लाश बरामद की गयी। युवक हाफ पैंट और ब्राउन कलर का शर्ट पहन रखा था। शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि ईंट पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या की गयी है। हत्या के बाद शव को ट्रॉली बैग में बंद कर गाजाचक नहर के पास खेत में फेंक दिया गया था।
जानीपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रॉली बैग से एक युवक की लाश मिली है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्या करने के बाद ट्रॉली बैग में रखकर शव को लाकर यहां फेंका गया है। जहां से बैंग मिला है वहां कार के पहिए के निशान मिला है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स हॉस्पिटल में भेजा गया है।