ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दो की गोली मारकर हत्या, एक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

27-Jun-2022 02:21 PM

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां बेखौफ बदमाशों ने एक साथ तीन लोगों की हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी है। पटना के गौरीचक में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि एक बिहटा में अपराधियों ने एक शख्स को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। तीन लोगों की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह गौरीचक थाना क्षेत्र के बरामा खंदा गांव के ग्रामीणों ने दो लोगों का शव खेत में पड़ा हुआ पाया। एक साथ दो लोगों का शव मिलने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने कहीं और हत्या करने के बाद दोनों शवों को बरामा खंदा गांव मे लाकर फेंक दिया है। फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


इधर, बिहटा के कौड़िया गांव में बाइक की चोरी कर भाग रहे तीन बदमाशों में से एक भीड़ के हत्थे चढ़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी शख्स को पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के चंगुल से छुड़ाकर आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दरियापुर निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले भोजपुर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में उसे गिरफ्तार किया था, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।