Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
28-Sep-2021 11:41 AM
By Badal
PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सुसाइड करने की मंशा से एक प्रेमी जोड़ा ट्रेन के सामने आ गया जिससे प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमी की जान बच गई. प्रेमी का दाहिना हाथ कट गया है और उसे सिर में भी गंभीर चोटें आईं हैं. इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल ने भर्ती कराया गया है. इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.
मामला पटना सिटी अनुमंडल के फतुहां स्टेशन के पश्चिम पुरानी केविन के पास का है. प्रेमी-प्रेमिका आरा के अरियावां बाजार थाना के करवनिया गांव के रहने वाले बताये जाते हैं. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन से कटकर प्रेमिका की मौत हो गई है. जबकि प्रेमी का दाहिना हाथ कट गया है और उसे सिर में भी गंभीर चोटें आईं हैं. पहचान पत्र की मदद से दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है.
घटना की सूचना मिलते ही फतुहां जीआरपी मौके पर पहुंची और मृत युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं घायल युवक को फतुहां पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रेम में असफल होने पर दोनों सुसाइड करने की नीयत से ट्रेन के आगे से गुजर रहे थे. तभी ट्रेन से कटकर प्रेमिका की मौत हो गई. जबकि प्रेमी की जान बच गई. फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की छानबीन कर रही है.