ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह “अंकल टाइप लड़के से शादी नहीं करूंगी,” जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए... फिर क्या हुआ? Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान

पटना में ट्रैफिक SP का बड़ा एक्शन: कई RJD नेताओं की गाड़ी का काट दिया चालान, विधायक और MLC को भी नहीं छोड़ा; बोले- कानून सबके लिए एक समान

19-Sep-2024 03:37 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां ट्रैफिक एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरजेडी कार्यालय पहुंचे कई आरजेडी नेताओं की गाड़ी का चालान काट दिया। गरुवार को आरजेडी के सदस्यता अभियान की शुरुआत तेजस्वी यादव ने पार्टी दफ्तर से की है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी के विधायक और नेता आरजेडी दफ्तर पहुंचे थे। ट्रैफिक एसपी ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है।


पटना में आरजेडी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे आरजेडी नेताओं की गाड़ी का ट्रैफिक एसपी ने चालान काटना शुरू कर दिया। पटना के नए ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान खुद सड़क पर उतर गए और आरजेडी दफ्तर के बाहर बेतरतीब ढंग से लगी नेताओं की गाड़ियों का ऑन द स्पॉट चालान काटना शुरू कर दिया।


इस दौरान ट्रैफिक एसपी ने विधायकों और विधान पार्षदों की गाड़ियों को भी नहीं छोड़ा और खुद गाड़ियों के आगे लगे नेम प्लेट के कवर को हटा-हटातकर चालान काटने का निर्देश वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को दिया। एक के बाद एक कई विधायकों और विधान पार्षदों की गाड़ी का चालान काटा गया। ट्रैफिक पुलिस के इस एक्शन के बाद आरजेडी दफ्तर के बाहर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।


इस दौरान ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान का कहना था कि कानून सबके लिए है और कानून इन्हीं माननीय के द्वारा बनाया गया है, इसलिए किसी की भी गाड़ी हो नियम तोड़ने वाले लोगों की गाड़ियों का चालान जरूर कटेगा। इसको लेकर आरजेडी में भारी आक्रोश है। आरजेडी नेताओं का कहना है कि जेडीयू और बीजेपी दफ्तर के बाहर भी गाड़ियां खड़ी रहती है, उनके खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया जाता है।