पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
19-Nov-2019 07:48 AM
PATNA : पटना में तीन साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. बच्ची के साथ नशे में धुत्त उसके पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने रेप किया. इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जांच के बाद सन्नी के शराब पीने की पुष्टि हुई है.
घटना पटना के बहादुरपुर थाना इलाके की है. बताया जाता है कि रविवार की शाम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसके पड़ोस में ही रहने वाला युवक सन्नी बच्ची को बहला फुसला कर ले गया. तभी घर के लोग बाहर निकले और बच्ची को नहीं देख खोजबीन करने लगे. तभी कुछ लोग ने बताया कि बच्ची को सन्नी अपने घर लेकर गया है. बच्ची के परिजन जब सन्नी के घर पहुंचे तो देखा कि बच्ची उसके पास ही है और अस्त व्यस्त हालत में है. इसके बाद परिजनों ने बहादुरपुर थाने में सन्नी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करा दिया. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बहादुरपुर थाने में रेप के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि उसके साथ रेप हुआ या इसका प्रयास किया गया है.