ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक Bihar bijli chori : बिहार में बिजली चोरी पर हाईटेक शिकंजा, इस तरीके से होगी सटीक निगरानी; सरकार शुरू करने जा रही नया काम

पटना पुलिस का कारनामा, थाने से चुरा ली गयी बोलेरो गाड़ी, शराबियों से जब्त हुई थी गाड़ी

पटना पुलिस का कारनामा, थाने से चुरा ली गयी बोलेरो गाड़ी, शराबियों से जब्त हुई थी गाड़ी

06-Mar-2020 07:33 AM

PATNA : नीतीश कुमार की तेजतर्रार पुलिस के हर रोज सामने आ रहे हैं. ताजा मामला पटना का है जहां थाना परिसर से ही बोलेरो गाड़ी चुरा ली गयी. कुछ दिन पहले ये गाडी शराबियों के पास से जब्त की गयी थी. गाड़ी चोरी होने के बाद शराबियों का केस ही कमजोर हो गया है.

अगमकुआं पुलिस का कारनामा

 दरअसल अगमकुआं थाना पुलिस ने 21 फरवरी को बोलेरो गाड़ी पर सवार चार शराबियों को पकड़ा था. जीरो माइल के पास बोलेरा सवार शराबी हुल्लड़बाजी कर रहे थे. उन्होंने एक ट्रक में ठोकर मार दिया. पुलिस ने जब उन्हें जांच के लिए रोका तो वे पुलिस से ही उलझ गये. बाद में उन्हें गिरफ्तार कर गाड़ी समेत थाने लाया गया.

पुलिस ने बोलेरा गाड़ी पर सवार युवकों संजीत कुमार, नीतीश कुमार, बबलू और बंटी की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तो उनके शऱाब के नशे में चूर होने की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद उन चारों को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बोलेरे गाडी को जब्त कर थाना परिसर में ख़ड़ा कर लिया था.

थाने से गाय़ब हुई गाड़ी

शराबियों के पास से जब्त हुई बोलेरो गाड़ी थाना परिसर से गायब हो गयी. ये कब गायब हुई इसकी जानकारी देने वाला कोई नहीं है. वाहन मालिक संजय सिंह को गुरूवार की सुबह खबर मिली कि उनकी गाड़ी गायब है. उसके बाद वे थाना पहुंचे लेकिन किसी ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया. वाहन मालिक ने पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत की है.

सिटी एसपी बोले मामले की जांच हो रही है

उधर सिटी एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली है. मामले की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

कमजोर होगा मुकदमा

थाना परिसर से बोलेरो गाड़ी के गायब होने के बाद शराब पीने के अपराध में जेल भेजे गये युवकों के खिलाफ मुकदमा कमजोर होगा. पुलिस ने FIR में कहा है कि चारों युवक शऱाब के नशे में धुत्त होकर बोलेरो गाड़ी से उत्पात मचा रहे थे. लेकिन पुलिस अब गाड़ी को कोर्ट के सामने पेश ही नहीं कर पायेगी. लिहाजा पूरा केस ही कमजोर हो जायेगा.