BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
03-Nov-2021 07:07 AM
PATNA : त्योहारों के इस मौसम में पटना पुलिस अलर्ट पर है। धनतेरस के दिन में पटना पुलिस ने मुस्तैदी का दावा किया था लेकिन राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति यह है कि थाने के सामने बैंक अधिकारी से अपराधियों ने मोबाइल छीन ली। मामला जक्कनपुर थाने का है। थाने से थोड़ी ही दूरी पर बैंक अधिकारी को अपराधियों ने घेर लिया और फिर कनपटी पर पिस्टल सटाकर मोबाइल और पर्स छीन ली।
बैंक अधिकारी समरेश कुमार के मुताबिक मंगलवार की रात किसी काम से वह जक्कनपुर आए थे। रात तकरीबन 8 बजे जैसे ही वह थाने से थोड़ी ही दूरी पर चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। एक अपराधी ने उनके सिर में पिस्टल सटा दी और मोबाइल और पर्स छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बड़े आराम से निकल गए। बैंक अधिकारी समरेश कुमार के मुताबिक अपराधियों ने अपने चेहरे भी नहीं ढंके थे।
बैंक अधिकारी ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर गश्ती टीम भी पहुंची लेकिन तब तक अपराधी निकल चुके थे। जक्कनपुर थाना प्रभारी सुदामा प्रसाद के मुताबिक पुलिस से इस मामले में सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। आपको बता दें कि सोमवार को ही जक्कनपुर में नए थानेदार ने कामकाज संभाला है। इसके पहले जो थाना प्रभारी थे उनके खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने कार्रवाई की थी।