बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
27-Jan-2020 03:07 PM
PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थामने का नाम नहीं ले रहा है. क्रिमिनलों ने पटना पुलिस की नाम में भी दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. अपराधी थाना के पास से दिनदहाड़े तकरीबन 2.80 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात पटना जिले के दानापुर इलाके की है. जहां खगौल थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर अपराधी 2.80 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक एक शख्स बैंक से रुपये निकाल कर जा रहा था. इस दौरान बाइक सवार अपराधी उससे रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. वारदात के दौरान व्यक्ति ने काफी शोर मचाया लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गए.
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया है. मामले की तफ्तीश की जा रही है.