ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / पटना में तेज रफ्तार का कहर: क्रेन से कुचलकर मां की गई जान,...

पटना में तेज रफ्तार का कहर: क्रेन से कुचलकर मां की गई जान, मौत से आहत मासूम बेटे ने तोड़ा दम

02-Jul-2023 08:07 PM

By First Bihar

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सड़क हादसे में महिला की मौत से आहत उसके मासूम बेटे ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और क्रेन में जमकर तोड़फोड़ की है। घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित बाईपास रोड की है।


बताया जा रहा है कि बाईपास रोड में मेट्रो के काम में लगे क्रेन ने सड़क से गुजर रही महिला को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो हई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मां की मौत से आहत उसके चार साल के मासूम बेटे ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।


मां-बेटे की मौत से गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और क्रेन में तोडफोड़ शुरू कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने हालात को काबू में किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।