हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
02-Sep-2022 09:17 AM
PATNA : बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हो चुके हैं। ताज़ा मामला राजधानी पटना का है, जहां बाइक सवार अपराधियाें ने सरसाें तेल के काराेबारी को गोली मार दी। घटना बुद्धा काॅलाेनी थाना क्षेत्र स्थित ललिता रेजेंसी के पास की है। पीड़ित तेल के काराेबारी सुशील सिंघाैलिया के 55 साल के भाई नटवर अगवाल हैं। बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर उनका बैग छीन लिया और बड़ी आसानी से वहां से भाग निकले।
वारदात के बाद पीड़ित को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी कंडीशन खराब है। जानकारी के मुताबिक़ सिंघाैलिया और उनका परिवार ललिता रजेंसी के फ्लैट नंबर 31 में रहते हैं। एग्जीबिशन राेड में एसके इंटरप्राइजेज के नाम से उनका सरसाें के तेल का काराेबार है। नटवर, भाई का काराेबार देखते हैं।
सूचना पाकर बुद्धा काॅलाेनी थानेदार निहार भूषण घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। जिस बैग को बदमाशों ने छिना उसमें कैश नहीं था। बैग के केवल एक लंच बाॅक्स और कुछ डॉक्यूमेंट थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।