पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
26-Aug-2024 12:32 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पुरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया।
दरअसल, देशभर में एक ओर जहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। तो वहीं दूसरी ओर राजधानी पटना में बड़ा हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 4 साल की बच्ची को कुचल दिया है। इस घटना में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। यह पूरा मामला बेउर थाना क्षेत्र के 70 फीट रोड बिशुनपुर पकड़ी के पास का है।
वहीं, राजधानी पटना में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक 4 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया है। इस घटना में बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है औऱ आगे की कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना की जांच के बाद ही कुछ साफ़ होगा।