तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
09-Jan-2021 07:40 AM
PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस क्राइम कंट्रोल के लाख दावे कर ले लेकिन हकिकत यह है कि अपराधी बेखौफ होकर हर दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं.
ताजा मामला पटना के राजीवनगर रोड नंबर 16 की है, जहां शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक टीचर को गोली मार दी. घायल टीचर सुशील कुमार मूलरुप से छपरा के रहने वाले हैं और सोनपुर में शिक्षक है. वे अभी किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं.
उनकी पत्नी ने बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहल रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधियों ने शिक्षक से छीनतई की कोशिश की और विरोध करने के दौरान गोली मार दी. हालांकि पुलिस ने किसी तरह की लूटपाट की घटना से इंकार किया है.
राजीव नगर में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी और एएसपी लॉय एंड ऑर्डर समेत राजीव नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. यह पूरी वारदात रोड नंबर 16 के सुहागन ज्वेलर्स के पास हुई है. घटना के बाद देर रात तक पुलिस मौके पर मौजूद रही और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. लेकिन अपराधियों का कोई पता नहीं चल सका.दोनों अपराधियों की पहचान इसलिए भी नहीं हो सकी क्योंकि एक ने हेलमेट लगा रखा था और दूसरे ने मास्क. शिक्षक को दो गोली लगी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.