मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
22-Jul-2023 03:29 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: एक सभ्य समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका काफी अहम होती है लेकिन कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं जो अपनी करतूतों से पूरे समाज को शर्मसार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां शिक्षक ने ऐसा काम कर दिया कि अब उसके डर से छात्राएं स्कूल जाने के नाम से भी खौफ में आ जा रही हैं। परेशान छात्राओं ने अपने माता-पिता से इसकी शिकायत की तो परिजन स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक के सिर से सारा नशा उतार दिया।
दरअसल, पूरा मामला राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी के शर्मा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। स्कूल का हेडमास्टर अविनाश कुमार छात्राओं के साथ लंबे समय से अश्लील हरकतें करता था। सरकारी स्कूल की छात्राएं हेडमास्टर की इस करतूत से परेशान थीं और चाहकर भी अपने परिजनों से इस बात को नहीं बता पा रही थीं। मामला तब खुला जब एक छात्रा ने स्कूल जाने से मना कर दिया। छात्रा के परिजनों ने जब उससे स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा तो उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर परिजनों के पैरों तलों से जमीन खीसक गई।
छात्रा ने परिजनों को बताया कि स्कूल का हेडमास्टर उसके साथ गंदी हरकते करता है। जिसके बाद गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे और आरोपी हेडमास्टर की क्लासरूम में ही पिटाई शुरू कर दी। आरोपी शिक्षक छात्राओं के परिजनों से हाथ जोड़कर अब गलती नहीं करने की दुहाई देता रहा। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से हालात को काबू में किया और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। उधर, इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पटना डीएम ने एक्शन लेते हुए आरोपी हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं।