अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
28-Feb-2022 02:50 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां तालाब से एक शख्स का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस बात की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित मंगल तालाब की है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
मृतक की पहचान लोदी कटरा निवासी राकेश कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में मंगल तालाब पहुंचे और राकेश के शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक राकेश कुमार चौक शिकारपुर स्थित पोस्ट आफिस में कार्यरत था और रविवार की शाम से ही अपने घर से लापता था। देर रात तक राकेश के घर नहीं लौटने पर परिजन रात भर उसे तलाश करते रहे लेकिन उसका कही पता नहीं चला।
मृतक के परिजनों ने अपराधियों द्वारा राकेश की हत्या कर दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि अज्ञात अपराधियों ने राकेश की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया है। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस की मानें तो राकेश की हत्या हुई है या उसने खुद आत्महत्या की है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।