ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

पटना में तैनात BSAP जवान की मुजफ्फरपुर में हत्या, भूमि विवाद में लाठी डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान

29-Jul-2023 01:20 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भूमि विवाद को लेकर एक बीएसपी जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक जवान पटना में तैनात था और छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। घटना से गुस्साए परिजनों ने मुजफ्फरपुर-मोतिहारी मार्ग को घंटों जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया। घटना कांटी थाना क्षेत्र के छपरा यदु धर्मपुर गांव की है।


मृतक जवान की पहचान दीपेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है जो बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस पटना (बीएसएपी) में तैनात थे। बताया जा रहा है कि दीपेंद्र कुमार सिंह शुक्रवार की शाम छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे। शनिवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर उनता अपने पाटिदारों से विवाद हो गया। इस दौरान पाटिदारों ने लाठी-डंडे से उनके ऊपर हमला बोल दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच को कांटी काली मंदिर के पास जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर दो लोगों के हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ चल रही है।