ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो पक्षों में जमकर चली गोली; इलाके में दहशत का माहौल

10-Jun-2024 03:07 PM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद है। बदमाशों ने जेठूली में ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जेठूली में दो पक्षों में जमकर गोलीबारी की है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुँची हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही मामले को शांत करवाने में लगी हुई। इसके साथ ही आस -पास के लोगों से इस मामले में अधिक जानकारी भी ली जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, नदी थाना क्षेत्र के जेठूली में  दो पक्षों की तरफ से जमकर गोलीबारी हुई।गोलीबारी के बाद से पूरा इलाका सहमा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों में डर व्याप्त हो गया है कि कहीं फिर से गोलीकांड को दोहराया ना जाये। फिलहाल गोलीबारी की सूचना के बाद से नदी थाना की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुँच गयी है और स्थिति को संभालने में लगी हुई है। 


उधर, इस मामले में नदी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि जेठूली गोलीकांड पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर दोनों पक्षों की तरफ से गोलीबारी की ख़बर है। करीब आधा दर्जन राउंड गोलीबारी की खबर है। यहां पिछले साल जेठूली गोलीकांड में पार्किंग विवाद को लेकर  पांच लोगों को गोली मार दी गयी थी जिसमे चार लोगो की  मौत हो गयी थी। जिसके बाद आरोपी उमेश राय,मुखिया पति बच्चा राय सहित क़ई लोगो को इसमे नामजद किया गया था। फिलहाल बच्चा राय बेल होने के बाद बाहर आ चुका है। हालाकि इस घटना के बाद पीड़ित पक्षो ने आरोपी पक्षों के घर,कमिटी हॉल, गोदाम सहित क़ई गाड़ियों  में आग लगा दी गयी थ।