ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पटना में अब सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर चौक, घर बनेगा स्मारक...

पटना में अब सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर चौक, घर बनेगा स्मारक

28-Jun-2020 09:31 AM

By Arayan Anand

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हर कोई अपने अपने तरीके से उनको श्रद्धांजलि दे रहा है। राजधानी पटना में अब सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर एक चौक का नामकरण किया गया है। राजीव नगर के केसरी नगर इलाके में सुशांत सिंह राजपूत चौक का बोर्ड लगाकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पटना के राजीव नगर इलाके में ही सुशांत सिंह राजपूत का घर है और अब इसी इलाके में उनके नाम पर एक चौक का नामकरण किया गया है। इसके सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि उनके राजीव नगर स्थित आवास को स्मारक के तौर पर डिवेलप किया जाएगा। 


सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दुखी लगातार उनकी याद में अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखते हुए बिहार में निर्माणाधीन फिल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर किए जाने का आग्रह किया था। बिहार सरकार राजगीर में फ़िल्म सिटी का निर्माण करा रही है। तेजस्वी चाहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत को सम्मान देते हुए फ़िल्म सिटी को उनके नाम के साथ जोड़ा जाए। 


उधर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी है कि वह उनके नाम पर फाउंडेशन की शुरुआत करेगा। इस फाउंडेशन के तहत टैलेंटेड युवाओं को सपोर्ट किया जाएगा साथ ही साथ उनके राजीव नगर आवास को स्मारक के तौर पर बदलने का भी फैसला किया गया है। सुशांत सिंह फाउंडेशन के तहत ना केवल सिनेमा बल्कि खेल और विज्ञान के क्षेत्र में भी प्रतिभा रखने वाले युवाओं को सपोर्ट किया जाएगा। सुशांत सिंह के घर पर उनके सभी सामान रखे जाएंगे ताकि कोई भी आकर इसे देख सके। सारा सामान मुंबई से पटना लाने की तैयारी है। सुशांत के टेलिस्कोप के साथ-साथ फ्लाइट सिम्युलेटर और उनकी बुक्स का कलेक्शन भी यहीं रखा जाएगा।