ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना में सुबह-सवेरे युवक की लाश मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

02-Aug-2021 11:11 AM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी. बाद में पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. 


घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के काजीपुर रोड नंबर 3 की है. बताया जा रहा है कि सुबह-सवेरे एक अज्ञात युवक की लाश सड़क किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. लाश की पहचान अबतक नहीं की जा सकी है. 


मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन अबतक इसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


लोगों का कहना है कि सुबह जब वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी उन्होंने सड़क किनारे एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी देखी. शव देखकर आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक की हत्या कर उसके शव को फ़ेंक दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.