ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

पटना में सुबह-सवेरे मर्डर, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स को गोलियों से भूना

08-Nov-2021 08:45 AM

By Badal

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बेख़ौफ़ अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक शख्स की मौत हो चुकी थी. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है. 


घटना फतुहां थाना क्षेत्र के फतुहां चौक स्थित हाई स्कूल मैदान में हुई. मृतक की पहचान नोहटा इलाके के शिव कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि शिव कुमार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी कुछ अज्ञात अपराधियों ने मौके पर पहुंचकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. 


गोली चलने की आवाज सुनकर इससे पहले कि स्थानीय लोग वहां पहुंच पाते, इससे पहले ही अपराधी घटना को अंजाम देकर भाग चुके थे. लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.