बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
16-Jan-2020 07:43 AM
PATNA : पटना से सटे बड़ा कासिमपुर दियारा दूध लाने जा रहे छात्र की अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. हत्या की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
घटना पीपापुल मार्ग की है, जहां अपराधियों ने बुधवार की देर शाम बाइक से दूध लाने जा रहे बीए पार्ट वन के स्टूडेंट मनीष कुमार की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी.
बताया जा रहा है कि पंचुचक में रहने वाले विश्वनाथ राज का बेटा मनीष हर रोज बाइक से दूध लाने अपने गांव दियारा जाता था. बुधवार की शाम भी वह बाइक से दूध लाने जा रहा था. तभी पीपापुल मार्ग के पास पहले से घाट लगाये अपराधियों ने मनिष की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं हत्या की जानकारी मिलते ही रामकृपाल यादव समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.