बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
07-Mar-2020 03:43 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एसटीएफ टीम को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. एसटीएफ टीम ने कुख्यात अपराधी रोहित कुमार को उसके 4 गुर्गों के साथ धर दबोचा है. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किये हैं. गिरफ्त अपराधियों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है.
पटना एसटीएफ को मिलो इस बड़ी सफलता की जानकारी देते हुए पुलिस अफसर ने बताया कि ये सभी क्रिमिनल एक बड़ी लूट की साजिद रच रहे थे. पटना के कंकड़बाग के व्यापारिक संस्थान से 15 लाख लूटने की साजिश रच रहे थे. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फौरन छापेमारी करते हुए कुख्यात रोहित कुमार को उसके 4 साथियों के साथ अरेस्ट कर लिया.

टीम ने बताया कि कुख्यात रोहित कुमार, हाजीपुर के सदर थाना इलाके के सुभई दक्षिण टोला के रहने वाले नरेश पटेल का बेटा है. पुलिस ने इसके साथ ही इसके चार गुर्गों को भी अरेस्ट किया है. जिनकी पहचान शानु कुमार, अंकित कुमार, अभिषेक और दीपक कुमार के रूप में की गई है. पुलसि ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के कारण ही लूट की एक बड़ी वारदात को रोकने में पुलिस कामयाब हुई है.
