Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
19-Feb-2023 02:10 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में आए दिन युवकों को सरकारी नौकरी का झंसा देकर ठगी करने का मामला सामने आता रहता है। शातिर अपराधी बड़ी चलाकी से भोले भाले युवक को अपनी जाल में फंसा कर उनसे लाखों रुपए ठग लेते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर नौकरी का विज्ञापन निकालकर सैकड़ों युवाओं को ठगी का शिकार बनाया गया है।
दरअसल, शातिर ठगों ने बिहार के सैकड़ों युवक को अच्छी नौकरी के लिए कुवैत भेजने के नाम पर लाखों की ठगी की है। पीड़ित युवक ने इसकी जानकारी गांधी मैदान थाने की पुलिस को दी है। पीड़ित युवक सुजीत कुमार सीवान जिले का रहने वाला है, जिसने पुलिस को बताया कि, सोशल मीडिया पर उसने एक विदेशी नौकरी से सबंधित विज्ञापन देखा, जिसके बाद वह विज्ञापन में बताए गए दफ्तर के पास पहुंचा। वहां ठगों ने उससे कुवैत भेजने के लिए पासपोर्ट-वीजा व अन्य कागजात बनवाने के नाम पर 22 हजार रुपए ले लिए। रुपए देने के बाद ठगों ने तरह तरह का बहाना कर बात को टालने लगे। फिर कुछ दिन बाद आरोपितों ने युवक को फर्जी कागजात पकड़ा दिए।
बता दें कि, ठगी का सारा खेल पटना के एग्जीबिशन रोड के चांदी व्यापार भवन स्थित ओएच इंटरनेशनल के ऑफिस में चल रहा था। जब युवक को कागजात के फर्जी होने का पत्ता चला तो वह दोबारा ऑफिस पहुंचा तो ऑफिस बंद मिला। बताया जा रहा है कि अब तक ऐसे कई पीड़ित थाने पहुंच कर पुलिस से इन ठगों के खिलाफ शिकायत की है। वहीं इस मामले में बीते 9 फरवरी को आशियाना गैलेक्सी अपार्टमेंट में चलने वाले अहमद ओवरसीज कंसलटेंसी के सब्बीर अहमद को गिरफ्तार किया गया था।