पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
30-Nov-2019 07:50 AM
PATNA : पटना में शुक्रवार की सुबह प्रेमिका को गोली मार खुद सुसाइड करने वाले सिरफिरे प्रेमी ने कचरा वाला कह कर प्रेमिका के घर का गेट खुलवाया था.
दो साल से दोनों के बीच था अफेयर
बताया जाता है कि सीतामढ़ी के परिहार का रहने वाला चेतन और सीतामढ़ी की ही रहने वाली निधि के बीच दो सालों से अफेयर था. आठ महिने पहले निधि पटना आ गई और यहां एमबीए की पढ़ाई करने लगी. इसी बीच चेतने के घर में उसकी शादी की बात चलने लगी, जिसके बाद लगभग दो महिने से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी. फिर भी चेतन निधि को बराबर फोन करता था, लेकिन उसका फोन नहीं उठाती थी. निधि के फोन नहीं उठाने से परेशान चेतन शुक्रवार की सुबह शास्त्रीनगर इलाके के नंदगांव पहुंचा और उसे गोली मारकर खुद सुसाइड कर लिया.
कचरा वाला बता खुलवाया गेट
निधि अपनी छोटी बहन के साथ पटना के नंदगांव में किराए पर रहती थी. दो दिन पहले निधि की बड़ी बहन अपने पति के साथ मुंबई से उसके पास आई थी. चेतन शुक्रवार को जब उसके घर पहुंचा तो खुद को कचरा वाला बता गेट खुलवाया. गेट निधि की बड़ी बहन ने खोला और वह कचरा लाने किचन में गई. इसी बीच चेतन निधि के कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. कुछ ही मिनटों में कमरे से गोली चलने की आवाज आई और सब खत्म हो गया.
सुसाइड नोट में लिखा- मौत ही मोक्ष है
जांच के दौरान चेतन के बैग से पुलिस ने एक डायरी बरामद की है. जिसमें कई लिफाफे मिले हैं. लड़की के लिखे भी प्रेम पत्र पुलिस ने लड़के के पास से बरामद किया है. चेतन के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने घटना के लिए खुद को जिम्मेवार बताया है और लिखा है कि- मौत ही मोक्ष है.