Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
23-Jul-2022 01:58 PM
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सिरफिरे युवक ने एक ट्रैफिक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी है। बीच बचाव करने पहुंचे दो अन्य जवानों को भी चोटें आई हैं जबकि ट्रैफिक दारोगा का सिर फट गया है। कोतवाली थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार शख्स से पूछताछ कर रही है। पटना वीमेंस कॉलेज मोड़ के पास यह घटना हुई है।
बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर ट्रैफिक दारोगा ब्रजेश सिंह पटना वीमेंस कॉलेज मोड़ पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान युवक से उनकी बकझक शुरू हो गई। युवक ने रॉड से एसआई ब्रजेश सिंह के सिर पर वार कर दिया जिससे उनका सिर फट गया। चेकपोस्ट पर तैनात दो अन्य जवानों ने जब युवक को रोकने की कोशिश की तो उसने उन दोनों जवानों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले गई, जहां उससे कड़ी पूछताछ जारी है।