ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में शूटआउट, एक क्रिमिनल की गोली मारकर हत्या

पटना में शूटआउट, एक क्रिमिनल की गोली मारकर हत्या

16-Feb-2020 12:43 PM

PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक क्रिमिनल का मर्डर कर दिया है. गोली मारकर अपराधियों ने हत्या की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पटना जिले के बाढ़ इलाके की है. जहां पंडारक थाना क्षेत्र के मझला बिगहा गांव में हुई शूटआउट में एक क्रिमिनल की जान चली गई. मिली जानकारी के मुताबिक दो गुटों में आपसी वर्चस्व को लेकर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान विजय उर्फ बहरा यादव के रूप में की गई है. बता दें कि विजय यादव उर्फ बहरा जेल से छूटकर आया था. 


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस के अनुसार रात करीब 9:00 बजे बहरा यादव अपने घर के बाहर बैठा था उसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ लोग आए और ताबड़तोड़ गोलियां मारते हुए फरार हो गए. बताया जा रहा है कि पुलिस ने मृतक की डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस इस हत्याकांड की छानबीन में जुटी हुई है.