लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
06-Jul-2021 07:36 AM
PATNA : पटना में कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक मालिक को चकमा देकर शातिर अपराधियों ने 5 लाख रुपये उड़ा लिए। कैश के साथ-साथ अपराधियों ने कार में रखी लैपटॉप भी उड़ा ली। घटना गर्दनीबाग थाना इलाके की है। आज पूरा के रहने वाले शशांक कुमार के साथ यह घटना हुई है।
घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक गर्दनीबाग थाना इलाके के मानिकचंद तालाब के पास सोमवार की सुबह यह पूरा वाकया हुआ। खाजपुरा के अशोक पुरी कॉलोनी में रहने वाले शशांक अपने पिता के साथ सरिस्ताबाद स्थित केनरा बैंक की शाखा गए थे। रुपए निकालने के बाद वह वापस घर की तरफ जा रहे थे इसी बीच जैसे ही उनकी गाड़ी तालाब के पास पहुंची तो एक युवक ने उन्हें कार का टायर पंक्चर होने का इशारा किया। शशांक ने गाड़ी से उतर कर देखा तो टायर पंक्चर मिला। शशांक उसी जगह टायर का पंक्चर बनवाने लगे। तभी एक दूसरा शख्स पहुंचा और उसने बोनट से मोबिल गिरने की बात कही। उस वक्त शशांक पंक्चर बनवा रहे थे। शशांक ने आगे बढ़कर बोनट की तरफ देखा तो उनकी नजर मोबिल पर पड़ी उन्होंने मोबाइल साफ करने के लिए एक कपड़ा पंक्चर बनाने वाले से मांगा और साफ करने लगे। तब तक उनकी नजर गाड़ी के अंदर पड़ी लैपटॉप और कैश पर गई लेकिन दोनों वहां से गायब थे। अब शशांक ने इस मामले में गर्दनीबाग थाने में कंप्लेन दर्ज करवाई है।
पुलिस को आशंका है कि शशांक के साथ ठगी की वारदात कोड़ा गैंग के शातिर अपराधियों ने अंजाम दिया है। शशांक को अब लग रहा है कि अपराधी बैंक से ही उसका पीछा कर रहे थे। उन्होंने जानबूझकर शशांक की कार की टायर पंक्चर कराई और फिर पूरे प्लान के तहत पैसे और लैपटॉप उड़ा लिए।