रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात 'बजरंगी' गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद JDU विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी, थाने पहुंचा मामला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के हंगामे पर FIR दर्ज, दो गिरफ्तार, 150 से ज्यादा पर केस दर्ज ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
16-Sep-2020 09:59 PM
By Badal
PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको अंदर से झकझोर कर रख दिया है. दरअसल एक सनकी पिता ने अपनी ही मासूम बेटी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि ढाई साल की बेटी को उसने पटक-पटक कर मार डाला. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना पटना के कदमकुआं थाना इलाके की है. जहां लोहानीपुर स्थित भूषण गली में रहने वाले एक पिता ने अपनी मासूम बेटी की हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्ची की उम्र ढाई साल बताई जा रही है. इस निर्मम घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता धर्मेंद्र शराब के नशे में था. जब वह शराब पीकर आया तो उसने बच्ची की पिटाई शुरू कर दी और जमीन पर पटक-पटक कर उसने अपनी ही मासूम बच्ची की जान ले ली.
बच्ची की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. उधर घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी पिता धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. कदमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.