Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
12-Aug-2022 10:23 AM
PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां शराब पीने के दो किशोरों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बात इतनी बढ गई कि दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पुलिस और हालात को काबू में किया। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के नुरानीबाग स्थित ग्वाल टोली इलाके की है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात आलमगंज थाना क्षेत्र के नुरानीबाग स्तिथ ग्वाल टोली इलाके में दो किशोर के बीच हुए झगड़े के बाद दोनों के परिजन आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट इतनी उग्र हो गई कि दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगा। पथराव की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएसपी समेत कई थाने की पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक शराब पीने के बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हुई थी और इस दौरान फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आ रही है। इधर, मौके पर पहुंचे डीएसपी अमित शरण ने बताया कि फिलहाल विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि मारपीट में घायल हुए शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से ईंट-पत्थर मिले हैं, मामले की जांच की जा रही है।