ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में शराबियों की दबंगई, नशे में महिलाओं के साथ किया गाली-गलौज और...

पटना में शराबियों की दबंगई, नशे में महिलाओं के साथ किया गाली-गलौज और मारपीट

21-Jan-2020 09:44 PM

By SUMIT KUMAR

PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है, लेकिन तकरीबन सभी जगहों पर शराब बेचने की खबरें सामने आती रहती हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां शराबियों ने नशे में दबंगई की है. शराब के नशे में महिलाओं के साथ बदमाशों ने मारपीट और गाली-गलौज किया है. तीन महिलाएं इस घटना में गंभीर रूप से जख्म बताई जा रही हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पटना जिले के नौबतपुर थाना इलाके की है. जहां  भेलूरा रामपुर गांव में शराबियों की दबंगई सामने आई है. शराब के नशे में कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ बदतमीजी की है. मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने पहले तो महिलाओं के साथ गाली-गलौज किया और इसका विरोध करने पर उन्होंने महिलाओं को पीट-पीटकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया. 


मारपीट के बाद तीन महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई हैं. उन्हें इलाज के लिए नौबतपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित महिलाओं के मुताबिक बदमाशों ने नशे में उनके घर पर रोड़ेबाजी भी की है. पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं.