क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र
20-Sep-2021 10:43 AM
PATNA : राजधानी पटना में एक युवक द्वारा शादीशुदा महिला के साथ 3 साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक ने महिला को अपने प्यार में फंसाकर इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया. दोनों 3 सालों तक पति-पत्नी की तरह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. महिला ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो, युवक ने इंकार कर दिया. इस बात से गुस्से में आकर महिला ने युवक के खिलाफ थाने में शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.
मामला पटना के पालीगंज का है. मिली जानकारी के अनुसार पालीगंज की उदयपुर निवासी एक महिला की शादी लगभग 4 वर्ष पहले हुई थी. शादी के कुछ ही महीनों बाद महिला की अपने पति से अनबन हो गई और वह अपने पति को छोड़कर वापस अपने मायके आकर रहने लगी. इस बीच अंकुरी निवासी अमित कुमार से महिला की मुलाकात हुई.
महिला और अमित के बीच कुछ ही दिनों में प्यार पनपने लगा. अमित 'आई लव यू' बोलकर महिला के करीब आने लगा. प्यार के चक्कर में पड़ कर महिला, अमित पर इस कदर मेहरबान हो गई कि उसने अपना सबकुछ समर्पित कर दिया. अमित ने भी इसका जमकर फायदा उठाया और महिला के साथ लगभग 3 सैलून तक लिव इन में रहा.
महिला ने बताया कि वह जब-जब अपने प्रेमी से शादी की बात करती थी तो वह बात को टाल जाता था. अभी 2 दिन पहले जब उसने अमित पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने 'आई हेट यू' बोलकर अपना पल्ला झाड़ लिया और शादी करने से साफ इन्कार कर दिया. इतना ही नहीं, अमित ने अपने पिता रामदयाल के सामने भी लड़की को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए उसके करैक्टर पर ही सवाल खड़ा करने लगा.
इस घटना के बाद महिला ने पालीगंज थाने में अमित के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. पालीगंज थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अमित कुमार से पहले महिला के साथ शादी करने की बात कही थी, लेकिन अमित और उनके परिवार के लोगों ने महिला को अपनी बहू मानने से साफ इन्कार कर दिया. उन्होंने बताया कि अमित कुमार को फिलहाल जेल भेज दिया गया है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.