NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
23-Nov-2019 09:22 PM
PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. एक होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा था. जहां पुलिस ने छापेमारी करते हुए बंद कमरे से दो कपल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. होटल का संचालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस को होटल से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं.
घटना पटना जिले के मसौढ़ी थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने एनएच 83 पर शालीमार रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. मसौढ़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लड़के-लड़कियां रोज शालीमार रेस्टोरेंट में आते हैं. कई लोगों का इस होटल में आना-जाना लगा रहता है. पुलिस ने बताया कि एक साल पहले होटल बंद हो गया था. लेकिन यहां सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा था. होटल परिसर में एक पान की दुकान भी चलाई जाती थी. बताया जा रहा है कि पान दुकानदार ही सेटिंग करता था.
मसौढ़ी डीएसपी सोनू कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की. पुलिस ने होटल के बंद कमरे से दो कपल को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि पुलिस की रेड पड़ते ही पान दुकानदार मौके से भाग निकला. होटल का संचालक भी उसके साथ भागने में कामयाब रहा. होटल के कमरों की तलाशी लेने पर पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी हाथ लगे. पुलिस गिरफ्त आरोपियों से पूछताछ कर पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है.