बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की
30-Apr-2023 05:51 PM
By First Bihar
PATNA:राजधानी पटना में मौसम का मिजाज बदला है। तेज आंधी-बारिश के कारण भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वर्तमान मौसम में सुधार को देखते हुए पटना के तमाम प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के समय में फिर से बदलाव किया गया है।
अब 01 मई से सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक ही सभी स्कूल खुले रहेंगे। साढ़े 11 बजे तक सभी बच्चों की छुट्टी हो जाएगी। इससे पहले 10 बजकर 45 मिनट तक ही स्कूल खोले जाने का आदेश जारी किया गया था। अब 10:45 की जगह 11:30 तक ही स्कूल चलेगा।
गौरतलब है कि बीते दिनों बिहार में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पटना के स्कूलों की टाइमिंग बदली गयी थी। पटना डीएम चंद्रशेखर आदेशानुसार 15 अप्रैल से स्कूलों में पढ़ाई का समय बदला दिया गया था। सुबह 11:45 बजे तक ही स्कूलों में पढ़ाई हो रही थी। गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया था। 11.45 के बाद स्कूलों में पढ़ाई बंद कर दिया गया।
जिसके बाद पटना सहित कई जिलों में तापमान काफी बढ़ गया। पटना में 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान रहने की वजह से भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने एक बार फिर स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करने को लेकर आदेश जारी कर दिया। आदेश में यह कहा गया कि पटना में अब सुबह 10:45 बजे तक ही सभी स्कूल खुले रहेंगे। लेकिन अब मौसम में सुधार हुआ है। इसे देखते हुए सभी स्कूलों को पौने 10 के बजाय साढ़े 11 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया है। यह आदेश 1 मई से लागू होगा।