ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / पटना में सजा बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, आरती के साथ हनुमंत कथा...

पटना में सजा बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, आरती के साथ हनुमंत कथा की शुरुआत

13-May-2023 05:30 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार की भव्यता देखते ही बन रही है। निर्धारित समय पर बागेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और बजरंगबली की आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। पंडित धीरेंद्र शास्त्री शनिवार से अगले पांच दिनों तक हनुमंत पाठ करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर बीजेपी के कई नेता हनुमान जी की आरती में शामिल हुए। 


बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री पटना के होटल पलाश के लिए रवाना हो गए थे। होटल पलाश में कुछ घंटों तक रूकने के बाद निर्धारित समय पर शाम चार बजे वे तरेत मठ पहुंचे, जहां जबरंगबली की आरती के साथ पांच दिवसीय हनुमंत कथा की शुरुआत की गई।


आरती के दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, सांसद रामकृपाल यादव, रविशंकर प्रसाद, विपक्ष के नेता विजय सिन्हा, बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री नीरज बबलू मौजूद रहे। हनुमंत कथा को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं, खासकर महिलाओं की भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद है। कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह है और इसकी भव्यता देखते ही बन रही है।