LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
20-Aug-2021 11:16 AM
PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. राजधानी पटना में एक बाप ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और इस घटना का विरोध करने पर मां की जमकर पिटाई भी की. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है. यहां एक बाप ने अपनी सौतेली बेटी के साथ कुकर्म किया. बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची की उम्र महज 12 साल है, जिसके साथ सौतेले बाप ने हैवानियत की. पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी बाप ने पड़ोस के रहने वाले एक शख्स को बुलाकर घर में शराब पार्टी की. फिर उन्होंने शराब के नशे में बच्ची के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी. जब मां ने इसका विरोध किया तो वे मारने लगा और उसे मार-पीटकर एक कमरे में बंद कर दिया.
मां को कमरे में बंद करने के बाद दोनों दरिंदगी पर उतर आये और दोनों ने मिलकर 12 साल की उस मासूम बच्ची के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया. बाद में किसी भी तरह मां कमरे से बाहर निकलने में सफल हुई और वह अचेत पड़ी बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची. वहां डॉक्टर ने पीड़ित बच्ची का इलाज किया.
पीड़िता की मां ने बच्ची का इलाज कराने के बाद तुरंत इसकी सूचना संबंधित थाने को दी. मामले की जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस की टीम पहुंची और उसने आरोपी बाप को धर दबोचा. पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपित के साथ दूसरी शादी की थी. आरोपी सौतेला बाप अक्सर बच्ची पर बुरी नजर रखता था.
पटना पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है. उसके दोस्त की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है, वे पड़ोसी ही है. इस मामले में पीड़ित बच्ची और उसकी मां का बयान दर्ज किया है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता का मेडिकल कराकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.