Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
09-Apr-2022 07:02 PM
PATNA: बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां एक ठेकेदार को सरेआम किडनैप करने की कोशिश की गयी है। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिस व्यक्ति के अपहरण की कोशिश की गयी थी वह पुलिस भवन निर्माण विभाग का ठेकेदार है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया वही एक स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया। घटना पटना के रुपसपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर पथ की है। जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम राजीव नगर के मजिस्ट्रेट कॉलोनी निवासी अनिल राय को कुछ लोगों ने जबरन किडनैप करने की कोशिश की। जब ठेकेदार अनिल ने शोर मचाया तब सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद किया है।
घटना की जानकारी देते हुए रूपसपुर थाना प्रभारी मधुसूदन प्रसाद ने बताया कि पालीगंज का रहने वाला राहुल खुद को एक्साइज इंस्पेक्टर बताता था और अपने दोस्तों के साथ मिलकर ठेकेदार अनिल के अपहरण का प्रयास किया। उसके साथियों की पहचान राजीव नगर निवासी राजकुमार, जहानाबाद का प्रशांत कुमार, पटना सिटी का राजीव कुमार सिंह एवं पूर्वी चंपारण का प्रशांत कुमार शामिल है। फिलहाल पांचों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि राहुल कुमार फर्जी एक्साइज इंस्पेक्टर बनकर लोगों से पैसे की मांग करता था।