ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा Bihar news : हुजुर मुखिया जी के दरवाजे पर महीने में दो बार यदि BDO आ जाए तो मुर्ग-मुसल्लम में चला जाएगा मानदेय, विप में उठा मुद्दा तो सम्राट ने दिया जवाब Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी BIHAR JOB UPDATE: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 24 फरवरी को यहां लगेगा विशाल रोजगार मेला, जानें पूरी डिटेल Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब

पटना में शराब पार्टी करते 5 युवकों को पुलिस ने दबोचा, मौके से शराब की 6 बोतलें भी बरामद

पटना में शराब पार्टी करते 5 युवकों को पुलिस ने दबोचा, मौके से शराब की 6 बोतलें भी बरामद

17-Jan-2022 02:07 PM

PATNA: पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के राजपूताना इलाके से 5 युवकों को शराब पार्टी करते पुलिस ने धर दबोचा। मौके से पुलिस ने 6 बोतल शराब भी बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और पांच युवकों को मौके से गिरफ्तार किया। पांचों युवकों का मेडिकल टेस्ट कराया गया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। 


गिरफ्तार पांचों युवक सोनभद्र, छपरा, दरभंगा और पटना का रहने वाला है। इन लोगों ने शराब कहां से लाया था इस संबंध में फिलहाल पुलिस पता लगा रही है। गिरफ्तार युवकों से भी पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोग ऐसी आशंका जता रहे हैं कि शराब होम डिलीवरी के माध्यम से मंगवाई गयी है। क्योंकि शाम होते ही नाबालिग बच्चे इलाके में शराब की होम डिलीवरी करते नजर जाते हैं। इसकी भनक पुलिस को भी नहीं हो पाती है। इलाके में यदि सघन जांच अभियान चलायी जाए तो होम डिलीवरी करने वाले को भी पकड़ा जा सकता है।   


वही गर्दनीबाग थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि रविवार की रात शराब के नशे में धुत पांच युवक मिले थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजपूताना इलाके में शराब की पार्टी की जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार किया था वही मौके से 6 शराब की बोतल भी बरामद की गई है। मेडिकल जांच में शराब पीने की भी पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इलाके में होम डिलीवरी करने वालों पर भी पुलिस बहुत जल्द कार्रवाई करेगी।