हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
15-Jan-2022 07:35 PM
PATNA: पटना में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये शराब का होम डिलिवरी करने वाले के मोबाइल में सेव नंबर ने दो लोगों को फंसा दिया. सोने-चांदी का एक कारोबारी औऱ बिजली विभाग का कर्मचारी पुलिस के हत्थे चढ़ गये हैं. पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल पुलिस ने शराब की होम डिलीवरी करने वाले इंद्रजीत कुमार उर्फ टेनी को गिरफ्तार किया था. उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया गया था. पुलिस ने उसके मोबाइल की पूरी पड़ताल की थी. मोबाइल से किये गये कॉल औऱ रिसीव हुए कॉल के नंबर निकाल कर उनके मालिकों का पता लगाया गया था. उसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया.
पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन कर दो ग्राहकों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किये ग्राहकों में गांधीनगर अगमकुआं स्थित चंदन ज्वेलर्स का मालिक कुंदन कुमार और बिजली विभाग का कर्मचारी शिवकुमार शामिल हैं. पत्रकारनगर थाना पुलिस ने दोनों को न्यू बाईपास 90 फीट रोड से नशे की हालत में पकड़ा है.
पत्रकार नगर थानेदार मनोरंजन भारती ने बताया कि इंद्रजीत उर्फ टेनी बड़े स्तर पर होम डिलिवरी का काम कर रहा था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो ढेर सारे राज सामने आये. उसके मोबाइल से शराब का ऑर्डर करने वाले कई ग्राहकों के नंबर निकले थे. उनमें से ही कुंदन कुमार और शिवकुमार थे. पुलिस उन दोनों की हरकतों पर नजर रख रही थी.
इसी बीच खबर मिली कि दोनों शराब के नशे में जा रहे हैं. ऐसे में 90 फीट रोड पर दोनों को पकड़ा गया और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गयी. जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस कह रही है कि इंद्रजीत के मोबाइल से कई औऱ ग्राहकों के नंबर मिले हैं। उन सभी ग्राहकों पर नजर रखी जा रही है।