ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?

Home / news / पटना में सम्राट चौधरी समेत कई BJP नेता के खिलाफ सनहा दर्ज,...

पटना में सम्राट चौधरी समेत कई BJP नेता के खिलाफ सनहा दर्ज, जानिए किस मामले में हुई शिकायत

25-Jan-2024 11:23 AM

By First Bihar

PATNA : भारत रत्न कपुर्री ठाकुर की जयंती को लेकर वीरचंद पटेल पथ में बीच सड़क पर मंच बनाने के मामले में पुलिस ने अपने बयान पर भाजपा नेता सम्राट चौधरी व अन्य के खिलाफ में कोतवाली थाने में सनहा दर्ज किया है। इसके बाद इन नेताओं की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही है। सबसे बड़ी बात है भाजपा नेता के खिलाफ सनहा उस समय दर्ज किया गया जब आगामी कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव का एलान होना है। 


दरअसल, भारत रत्न कपुर्री ठाकुर की जयंती को लेकर वीरचंद पटेल पथ में बीच सड़क पर मंच बनाने के मामले में पुलिस ने अपने बयान पर भाजपा नेता सम्राट चौधरी व अन्य के खिलाफ में कोतवाली थाने में सनहा दर्ज किया है। फिलहाल वहां प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है, इसलिए केस दर्ज नहीं की गयी है। इन लोगों पर  आरोप यह है कि सड़क पर मंच बना कर कार्यक्रम किया गया, इसके कारण आवागमन बाधित हुआ और सरकारी कार्य में भी बाधा पड़ी।  सूत्रों के अनुसार मजिस्ट्रेट की लिखित शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है। 


मालूम हो कि, बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती को बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों ने मनाया। भाजपा ने जगह नहीं मिलने के कारण कर्पूरी जयंती को वीरचंद पटेल मार्ग पर मनाई। इस दौरान कार्यकर्ता सड़क पर कुर्सियां लगाकर बैठे रहे। जयंती समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। 


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने हुंकार भरते हुए कहा कि 22 जनवरी को पीएम मोदी ने धर्म की स्थापना की और 23 जनवरी को गरीब-पिछड़ों और अति पिछड़ों के नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम किया। ये है पीएम मोदी के काम करने का तरीका। वहीं, दूसरी तरफ नकली समाजवादी और नकली कर्पूरी वादी हैं, वे एक गठजोड़ बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने मिलर स्कूल मैदान विवाद पर बोलते हुए कहा कि हम लोगों ने 1 नवंबर को ही ग्राउंड बुक कराया था। इस संबंध में शिक्षा विभाग का पत्र भी मेरे पास है। लोगों के बीच भ्रम फैलाया गया कि हमलोगों ने ग्राउंड बुक नहीं कराया, जो सरासर गलत है। वे हमलोगों का क्या सम्मान कर रहे हैं, जरा सोचिए।