1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
05-Dec-2023 12:21 PM
By First Bihar
PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां एक संपत्ति बंटवारे को लेकर एक सनकी बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने में आरोपी की पत्नी और बेटे ने भी साथ दिया है। तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा अलमीरा में रखे दो लाख रुपए निकालकर फरार हो गया। घटना धनरूआ थाना क्षेत्र के घटना दोस्त मुहम्मदपुर गांव की है।
मृतक महिला की पहचान मुहम्मदपुर गांव निवासी जगत नारायण प्रसाद की पत्नी गजमंती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद गजमंती देवी अपने बड़े बेटे अनिल सिंह के साथ रहती थी। महिला के तीन बेटे हैं। गजमंती देवी का बेटा सुनील सिंह संपत्ति के बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद खड़ा करते रहता था। पहले भी आरोपी सुनील और उसके बेटे ने मृतक महिला के साथ मारपीट कर घर में तोड़फोड़ की थी।
इस मामले में पुलिस ने दोनों बाप-बेटा को गिरफ्तार किया था। दोनों बाप-बेटे 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आए थे। सोमवार की सुबह दोनों लोहे का रॉड लेकर पहुंचे और बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने लगे। महिला के अचेत होने के बाद आरोपियों ने घर के अलमीरा में रखे दो लाख रुपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। आनन फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
इस बाबत अनिल सिंह ने अपने छोटे भाई सुनील सिंह, उसके पंकज कुमार और सुनील की पत्नी समता देवी के के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।