Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
22-Jun-2022 03:45 PM
PATNA: राजधानी पटना में एक जीजा को अपनी साली को मेला घूमना काफी भारी पड़ गया। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के दाहौर गांव की है। यहां एक जीजा अपनी साली को लेकर गांव में लगे मेला में घूमने के लिए गया था। दोनों जीजा-साली मेला घूम रहे थे और एक दूसरे से हंसी मजाक कर रहे थे। मेला घूम रहे आसपास के लोगों का लगा कि जीजा साली के साथ छेड़खानी कर रहा है। जिसके बाद लोगों ने जीजा की जमकर पिटाई कर दी।
इस बात की जानकारी मिलते ही जीजा के साले ने थाने पहुंचकर पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पीड़ित युवक के साले प्रेम प्रकाश ने बाढ़ थाना में रोहित कुमार, पंपल सिंह, धीरज सिंह समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
साले ने आरोप लगाया है कि मेला घूमने के दौरान झूले पर कुछ बदमाशों ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके जीजा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इधर, थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।