ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में हाइवा और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर, हादसे के बाद लोगों...

पटना में हाइवा और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर, हादसे के बाद लोगों में सब्जी लूटने की मची होड़

26-Jul-2024 08:16 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: राजधानी राजधानी के NH-30 पर तेज रफ्तार पिकअप वैन हादसे का शिकार हो गया। हाईवा और पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर के बाद पिकअप वैन पर लोड सब्जी सड़क पर बिखर गई। फिर क्या था लोग सब्जी पर टूट पड़े और जमकर लूटपाट मचाई। जिसके हाथ जितनी सब्जी लगी वह लेकर फरार हो गया। 


दरअसल, घटना पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास की है, जहां तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने सब्जी लदे पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार ती कि पिकअप वैन के परखचे उड़ गए। साथ ही दोनों गाड़ियां भी पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप भान के चालक घायल हो गया और गाड़ी में ही फंस गया। जिसे बड़ी मसकत के बाद लोगो ने गेट तोड़ कर बाहर निकाला। 


वहीं पिकअप भान के पलटने पर सब्जी भी सड़क पर आ गिरा। जिसके बाद आसपास के लोग और राहगीरों में सब्जियां लूटने की होड़ लग गई। इस घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना और ट्रैफिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से दोनों गाड़ियों को बीच सड़क से उठाया। साथ ही दोनो गाड़ी को अपने कब्जे में लिया। घटना के बाद हाईवा का चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया।


पिकअप वैन का चालक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आसनसोल से सब्जी लेकर पिकअप वैन पटना के मीठापुर जा रहा था और जैसे ही महादेव स्थान के नजदीक पहुंचा, तेज रफ्तार से आ रही हाईवे ने पिकअप वैन में टक्कर मार दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी करवाई में जुट गई है।