ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना में सास-ससुर से झगड़कर बहु ने लगाई फांसी, कमरे में पंखे से झूलती मिली डेड बॉडी

03-Aug-2021 09:09 AM

PATNA : राजधानी पटना में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कमरे के अन्दर पंखे से लटकता हुआ जब उसका शव पाया गया तो हड़कंप मच गया. मृतका के परिजनों को आत्महत्या की जानकारी दी गई जिसके बाद घर वालों में कोहराम मच गया. 


घटना फुलवारीशरीफ के गोपालपुर के बैरिया गांव की है. मृतका की पहचान 35 वर्षीय रवीता देवी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतका के पति की कई सालों पहले ही मौत हो गई थी. उसके बाद वह अपने सास-ससुर के साथ रह रही थी. आसपास के लोगों ने बताया कि अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उसका अपने सास ससुर से विवाद हो जाता था. 


घटना के दिन भी मृतका का उसके सास-ससुर से झगड़ा हुआ था. जिसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर पंखे में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी पर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका ने सास-ससुर से झगड़कर यह कदम उठाया है. मृतका के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है. अबतक परिजनों की तरफ से कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस जांच करेगी.