ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

पटना में रोड पर दारोगा से भिड़े वकील, बेटे से फाइन मांगने पर हुए आगबबूला

24-Jan-2021 05:57 PM

By ARYAN SHARMA

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां एसके पुरी थाना इलाके के चेक पोस्ट के पास एक वकील दारोगा से भिड़ गए. रोड पर ही दोनों में तू तू - मैं मैं शुरू हो गई. जिसके कारण सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई. काफी देर तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. हालांकि बीच-बचाव के बाद दोनों को शांत कराया गया.


घटना राजधानी के एसके पुरी थाना इलाके की है, जहां एसके पुरी पार्क के चेक पोस्ट के पास बेटे से फाइन मांगने पर एक अधिवक्ता पुलिसवालों से रोड पर ही भिड़ गए. बताया जा रहा है कि वकील का बेटा अपने परिवार के साथ टाटा मोटर्स की इंडिगो गाड़ी कहीं जा रहा था. ये गाड़ी किसी इंदु गिरी के नाम पर रजिस्टर्ड है. गाड़ी से जाने के दौरान चेक पोस्ट के पास पुलिसवालों ने उसे रोका और फाइन भरने को कहा.


पुलिसवालों ने जब फाइन भरने को कहा तो इतने में दोनों में तू तू - मैं मैं शुरू हो गई. देखते ही देखते लड़के ने अपने पिता को फोन कर बुला लिया. जब वो चेक पोस्ट पहुंचे वो दोनों ओर से गर्मागर्मी शुरू हो गई. वकील साहब काफी भड़क गए और उन्होंने पुलिस के ऊपर गाली देने का आरोप लगा दिया. ये पूरी घटना पुलिस के कैमरे में कैद हो गई.


आपको बता दें कि इन दिनों ट्रैफिक पुलिस काफी एक्टिव होकर हर एक गाड़ी की चेकिंग कर रही है. इसी क्रम में आज बोरिंग रोड के चेक पोस्ट पर एक कार सिग्नल तोड़ के आगे निकल गए, जिसके बाद सिग्नल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कार के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस देखने के बाद सिग्नल तोड़ने के लिए उस कार का चालान काटा.