तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
09-Aug-2021 07:04 AM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल में पोस्टर विवाद और गहराता जा रहा है. लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को पार्टी कार्यालय में छात्र इकाई की बैठक की थी. इस बैठक के दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को खूब खरी-खोटी सुनाई थी. जगदा बाबू को जलील करते हुए तेज प्रताप ने उन्हें हिटलर बता दिया था. तेज प्रताप ने यहां तक कहा था कि कुर्सी किसी की बपौती नहीं है. रविवार को तेज प्रताप यादव दिनभर छात्र नेताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में बैठक करते रहे. लेकिन जब बैठक खत्म हुई. तो बीती रात आधी कार्यालय के बाहर लगे उनके पोस्टर पर कालिख पोत दी गई.
दरअसल 2 दिन पहले छात्र आरजेडी की बैठक को लेकर प्रदेश कार्यालय के बाहर तेज प्रताप यादव और उनके समर्थकों ने बड़ा पोस्टर लगाया था. इस पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जगह नहीं दी गई थी. लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ तेज प्रताप यादव की तस्वीर इस पोस्टर पर मौजूद थी.
तेजस्वी यादव के बजाय पोस्टर में छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव की तस्वीर लगी हुई थी. बैठक खत्म होने के बाद बीती रात अज्ञात लोगों ने पोस्टर पर कालिख पोत दी. पोस्टर पर आकाश यादव की तस्वीर का चेहरा काला कर दिया गया.
सोशल मीडिया पर वह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेज प्रताप यादव के पोस्टर पर कालिख पोती जा रही है. आरजेडी कार्यालय के ठीक सामने लगे बड़े पोस्टर पर आकाश यादव की तस्वीर के ऊपर कालिख पोती गई. साथ ही साथ वीरचंद पटेल पथ में और भी जितने पोस्टर बैनर लगे थे. सब के साथ ही यही किया गया.
वायरल वीडियो में लाल रंग का टीशर्ट पहने एक शख्स हर पोस्टर के ऊपर कालिख पोत रहा है. यह वीडियो भी बड़ी प्लानिंग के साथ हो वायरल किया गया है. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या पोस्टर पर कालिख पोतने वाला तेजस्वी यादव का समर्थक है कि या जगदानंद सिंह का.