ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / RJD ऑफिस का रास्ता ब्लॉक करने पर आगबबूला हुए जगदानंद, सड़क तोड़कर फुटपाथ...

RJD ऑफिस का रास्ता ब्लॉक करने पर आगबबूला हुए जगदानंद, सड़क तोड़कर फुटपाथ बनाने आये मजदूरों को रोका

16-Feb-2021 02:45 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां आरजेडी ऑफिस के सामने सड़क को तोड़कर फुटपाथ का निर्माण कराने पर राजद ने ऐतराज जताया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसे मुख्यमंत्री का मूर्खतापूर्ण हरकत करार दिया है. इस फैसले से आगबबूला हुए जगदानंद ने फिलहाल काम को रुकवा दिया है.


दरअसल राजधानी पटना के वीरचंद पटेल स्थित आरजेडी कार्यालय के गेट के ठीक सामने सड़क को तोड़कर फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है. जिसे लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की है. जगदानंद सिंह ने कहा है कि इससे पार्टी ऑफिस आने वाली गाड़ियों को आगे से घूमना पड़ेगा. राजद ऑफिस के गेट के ठीक सामने अगर रोड तोड़कर फुटपाथ बनाया जायेगा तो ऐसे में नेताओं की गाड़ियां राजद दफ्तर में कैसे प्रवेश करेंगी.


जगदानंद सिंह सिंह इतने गुस्से में थे कि उन्होंने इस फैसले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मूर्खतापूर्ण हरकत कह बैठे. आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले इस सड़क को बनवाया गया था.  RJD ऑफिस के सामने वाले कट के अलावा भी कई कट को वीरचंद पटेल पथ पर बंद किया जा रहा है. मिलर स्कूल की तरफ वाले कट को भी बंद किया जा रहा है. 


जगदानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि बीच के सभी रास्ते बंद हो जाएं और आयकर चौराहा से ही लोग टर्न लें तो फिर जितने पार्टी ऑफिस हैं. सभी इसका इस्तेमाल करें.