Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ
14-Mar-2021 08:55 AM
PATNA : राजधानी पटना से एक रिटायर्ड एसआई के बेटे को शराब का धंधा करते मद्य निषेध विभाग की टीम ने पकड़ा है. पटना के राजीव नगर इलाके में शनिवार की देर रात मद्य निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान राजीव नगर रोड नंबर 24 से पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया. पंकज रिटायर्ड एसआई का बेटा है. उसने घर के पास खाली जगह में बड़ी तादाद में साहब को स्टार्ट कर रखा था.
उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इस इलाके में शराब का धंधा हो रहा है. अपने इनपुट के आधार पर जब टीम ने छापेमारी की तो पंकज कुमार के घर के पास से 10 कार्टून शराब बरामद हुई. इन सब को बोरे में बंद कर रखा गया था. मद्य निषेध विभाग ने शराब को जब्त कर लिया और पंकज को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी में 87 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. यह सभी हरियाणा और यूपी में मेड है.
रिटायर्ड एसआई के बेटे ने शराब के अवैध कारोबार में अपना पांव जमा लिया था. छापेमारी में बरामद की गई शराब की कीमत तकरीबन 1,30,000 बताई जा रही है. पंकज ने होली में मार्केट की डिमांड को देखते हुए यह शराब मंगाई थी. उत्पाद निरीक्षक के शैलेंद्र कुमार के मुताबिक के पंकज को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ के बाद नेटवर्क को खंगाला जाएगा और साथ ही साथ यह भी मालूम पड़ेगा कि आखिर वह कितने दिनों से इस धंधे में शामिल था.