ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

पटना में रिटायर्ड ऑफिसर को लगा 50 हजार का चूना, अपराधियों ने मोबाइल हैक कर उड़ाए रुपये

07-Sep-2021 11:44 AM

PATNA : पटना में इन दिनों साइबर अपराध की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है. ताजा मामला रिटायर्ड अफसर के बैंक अकाउंट से हजारों रुपये उड़ाने का सामने आया है. बताया जा रहा है कि अपराधी ने पहले मोबाइल हैक किया और फिर बैंक अकाउंट से रूपये की निकासी कर ली. 


मामला शास्त्रीनगर थाने का है. साइबर अपराधियों ने पटेल नगर रोड नंबर 12 के रहने वाले परिवहन विभाग के रिटायर्ड अधिकारी विनय शंकर तिवारी के खाते से 50 हजार रुपए की निकासी कर ली है. उन्होंने बताया कि शातिरों ने उनका मोबाइल हैक किया और निकासी कर ली. उनका खाता एसबीआई की आशियाना नगर शाखा में है. उन्होंने शास्त्रीनगर थाने और संबंधित बैंक में लिखित शिकायत की है. 


विनय शंकर तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताया और कहा कि केवाईसी अपडेट करने के लिए फोन किया है. विनय शंकर ने कहा कि मुझे लग गया कि फोन करने वाला फ्रॉड है. इसके बाद मैंने फोन बंद करना चाहा तो मोबाइल हैक हो गया. उन्होंने फोन ऑफ कर दिया. जब ऑन किया तो मोबाइल से सारा मैसेज डिलीट हो चुका था. बैलेंस चेक किया तब पता चला कि 50 हजार रुपए की निकासी हो गई है. 


विनय शंकर ने कहा कि मामले की शिकायत मिलने के बाद बैंक अधिकारी जांच करने की बजाय टालमटोल कर रहे हैं. बैंक का कहना है कि हमने किसी से ओटीपी शेयर किया है. उन्होंने कहा कि मेरे मोबाइल पर एक मैसेज आया और मोबाइल हैक हो गया. हमने खुद ओटीपी नहीं देखा तो दूसरे को क्या बताते ? पुलिस संबंधित बैंक से भी पूछताछ करेगी.