ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में रिटायर्ड DSP ने गर्लफ्रेंड का किया मर्डर, दूसरी माशूका के साथ...

पटना में रिटायर्ड DSP ने गर्लफ्रेंड का किया मर्डर, दूसरी माशूका के साथ मिलकर की हत्या

29-Jan-2020 06:14 PM

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. जहां एक रिटायर्ड डीएसपी के ऊपर अपनी कथित प्रेमिका का मर्डर करने का आरोप लगा है. अपनी दूसरी माशूका के साथ मिलकर रिटायर्ड डीएसपी ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. कुछ ही दिनों पहले मृतक महिला के बेटे ने अपनी मां के गरब होने की शिकायत पुलिस में की थी. गायब महिला के बेटे ने एसएसपी के दफ्तर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.


गंडक नदी में फेंकी डेड बॉडी
मृतक महिला के बेटे ने पुलिस को एक सीडी भी सौंपा था. जिसमें आरोपी रिटायर्ड डीएसपी उत्तम सिंह की आवाज़ होने का दावा किया जा रहा है. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई थी. इसी कड़ी में पटना पुलिस ने एक अन्य महिला समेत दो लोगों को अरेस्ट किया है. गिरफ्त माशूका मीना देवी ने हत्या की बात कबूली है. महिला ने पुलिस को बताया कि इनलोगों ने मर्डर के बाद उसकी डेड बॉडी को गंडक नदी में फेंक दिया था.


रिकार्डिंग में डीएसपी की अश्लील बातें
घटना राजधानी के पत्रकारनगर थाना इलाके की है. रहस्यमय तरीके से गायब हुई महिला की हत्या की बात सामने आई है. बता दें कि मृतक महिला के बेटे ने पुलिस को जो सीडी सौंपी है. बताया जा रहा है कि उसमें कॉल रिकार्डिंग है. इस सीडी में डीएसपी महिला को 20 तारीख के बाद अपनी पत्नी बनाने की बात कह रहा है. इस ऑडियो में डीएसपी की ओर से कई अश्लील बातें कही जा रही हैं. लिहाजा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.


6 दिसंबर से गायब थी महिला
रहस्यमय तरीके से गायब हुई महिला के बेटे ने लिखित शिकायत में रिटायर्ड डीएसपी के ऊपर गायब करने और किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की थी. महिला बीते 6 दिसंबर से गायब थी. बेटे ने बताया कि उसकी मां से 5 दिसंबर को दोपहर में आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी. उस वक्त से मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ बता रहा था. बेटे ने बताया कि 6 दिसंबर को उसकी पत्नी के मोबाइल पर मां के नंबर से एक मिस कॉल आया था.


कौन हैं आरोपी रिटायर्ड डीएसपी उत्तम सिंह
आरोपी रिटायर्ड डीएसपी उत्तम सिंह पूर्व में अगमकुआं और गांधी मैदान थाने के थानेदार रह चुके हैं. महिला के बेटे ने बताया कि जब डीएसपी पूर्व में अगमकुआं के थानेदार थे तब उन्होंने एक केस दर्ज किया था. जिसमें महिला का नाम था. डीएसपी अक्सर महिला को फंसाने की धमकी देते थे. मां के गायब होने के बाद बेटे ने जब कमरा खंगालना शुरू किया तो उसे अलमारी से एक सीडी मिली. इसी सीडी में कुछ आवाज़ रिकार्ड हैं.


महिला और डीएसपी का मोबाइल स्विच ऑफ
पत्रकारनगर थाना की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. महिला के बेटे को जो सीडी मिली है. उसे पुलिस के हवाले किया गया है. पुलिस रिटायर्ड डीएसपी और उस महिला के सीडीआर को खंगाल रही है. पत्रकारनगर थानाध्यक्ष के मुताबिक महिला और पूर्व डीएसपी दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है. अब पुलिस डीएसपी के करीबियों से संपर्क करने की कोशिश में जुटी हुई है. अब तक इस मामले में डीएसपी की महिला मित्र समेत दो लोगों को अरेस्ट किया गया है. हालांकि पुलिस अभी भी आरोपी डीएसपी की गिरफ़्तारी के लिए हाथ-पैर मार रही है. रिटायर्ड डीएसपी अभी भी फरार चल रहा है.