ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

पटना में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता भोजपुरी लेखक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

14-Nov-2022 06:56 PM

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बिहार के चर्चित भोजपुरी लेखक बृज किशोर दुबे का संदिग्ध हालत में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बृज किशोर दुबे का शव जिस हालत में मिला है उससे आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। FSL की टीम को भी जांच के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया है।


राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता बृज किशोर दुबे राजीव नगर थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ रोड के निवासी थे। बताया जा रहा है कि बृज किशोर दुबे अपने एक दोस्त के घर गए हुए थे। सोमवार को उनका शव उनके दोस्त के घर के बाथरूम से बरामद हुआ। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या की गई है। उनके दोनों पैर बंधे हुए थे और मुंह बाथ टब में पानी के भीतर था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा पाटलिपुत्रा थाने की पुलिस छानबीन में जुट गई है।


इस घटना के बाद मृतक बृज किशोर दुबे के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में इलाके के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है हालांकि शुरुआती जांच में हत्या की बात सामने आ रही है। बता दें कि बृज किशोर दुबे राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता गायक और संगीतकार थे।