ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति

राजद के कार्यालय में लग रहा पत्थर से बना बड़ा लालटेन, तेजस्वी ने दिया था सुझाव

21-Nov-2021 10:43 AM

पटना : बड़ी खबर पटना से है जहाँ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना आने के ठीक 1 दिन पहले प्रदेश कार्यालय में पत्थर से बना बड़ा लालटेन लगाया जा रहा है. आपको बता दें कि पिछले दिनों ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यालय के मुख्य गेट के पास लालटेन लगवाने का सुझाव दिया था जिस पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की देखरेख में बड़ा सा लालटेन बनकर तैयार हुआ है. हालांकि फिलहाल पार्टी कार्यालय के चारों तरफ बड़े बड़े पर्दे टांग दिए गए हैं क्योंकि लालटेन का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर होनी है.


ऐसे में जेसीबी से लालटेन को पार्टी दफ्तर में लगाए जाने की बात 1st बिहार झारखंड ने पहले ही बता दिया था कि राजद कार्यालय में लालटेन चलने वाला है. मिली जानकारी के मुताबिक लालटेन बाहर से मंगवाया गया है और लालटेन पत्थरों से बना हुआ है. इसकी विशेषता के बारे में बताया जा रहा है कि काफी महंगे पत्थर से लालटेन पर कारीगरी की गई है. आपको बता दें राष्ट्रीय जनता दल का चुनाव निशान लालटेन है. हालांकि पिछले कई सालों से बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार नहीं है. हालांकि 2015 के चुनाव में राजद और जनता दल यूनाइटेड के गठबंधन के बीच सरकार बनी थी. तकरीबन डेढ़ साल तक चलने वाली सरकार फिर अलग हो गई लेकिन इस बीच तेजस्वी यादव ने 2020 के विधानसभा चुनाव में लालटेन को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.


इससे उत्साहित राजद के कार्यकर्ता और पार्टी के नेता  लालटेन को अपने घर पर लगाना शुरू कर चुके हैं. ऐसे में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पहले ही कहा था कि राष्ट्रीय जनता दल का निशान लालटेन और हरा गमछा टोपी सभी कार्यकर्ता पार्टी नेता इसे अपने साथ लेकर चलें. लिहाजा पार्टी दफ्तर की खूबसूरती तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनी रहे और लालू प्रसाद यादव की उपस्थिति में लालटेन पार्टी दफ्तर में जलता रहे जिसका प्रकाश पूरे बिहार में दिखे. इस वजह से तेजस्वी यादव ने पार्टी दफ्तर में बड़ा सा लालटेन लगवाने का सुझाव दिया था.